साहिबगंज: सेवा सप्ताह अभियान का आगाज...
सेवा सप्ताह अभियान का आगाज
Sahibganj News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद, नगर परिषद स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी, पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सहित अन्य प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई।
प्रतिमा की साफ -सफाई करने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया।
कल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महामंत्री रामानंद साह, मनोज पासवान, प्रमोद ताती ,प्रशांत शेखर, पंकज चौधरी, पुरुषोत्तम कुमार आदि मौजूद थे।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1 और 2 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
0 Response to "साहिबगंज: सेवा सप्ताह अभियान का आगाज..."
Post a Comment